सेंसेक्स में 624 अंक की गिरावट

( 8445 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 19 08:08

सेंसेक्स में 624 अंक की गिरावट

मुंबई  । नियंतण्र शेयर बाजारों में बिकवाली का असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखा गया। इसके दबाव में सेंसक्स 624 अंक लुढ़क गया। इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईटीसी के शेयर में भारी गिरावट दर्ज हुई।बाजार में गिरावट के दौर को धता बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 10 फीसद तक चढ़ गया। इससे लुढ़कता सेंसेक्स थोड़ा संभला। नियंतण्र रुख के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकी मांग धीमी पड़ने, अर्थव्यवस्था में मंदी दिखने और अन्य घरेलू वृहद आर्थिक चुनौतियों की वजह से भी निवेशकों के बीच धारणा कमजोर रही। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 700 अंक तक का गोता लगाने के बाद शाम को 623.75 अंक गिरकर 36,958.16 अंक पर बंद हुआ। इसमें दिन के दौरान 36,888.49 अंक न्यूनतम और 37,755.16 अंक के उच्चतम स्तर के दायरे में कारोबार हुआ।एनएसई का निफ्टी 183.80 अंक घटकर 10,925.85 अंक पर बंद हुआ। दिन में इसमें 10,901.60 के न्यूनतम और 11,145.90 अंक के उच्चतम दायरे के बीच कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान में यस बैंक, म¨हद्रा एंड म¨हद्रा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एचडीएफएसी, मारुति, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर रहे। इनमें 10.35 फीसद तक की गिरावट दर्ज रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.