रुपया 62 पैसे टूटा

( 4705 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 19 08:08

रुपया 62 पैसे टूटा

मुंबई  । अज्रेन्टीना की मुद्रा के लुढ़कने से नियंतण्र बाजारों में उथल-पुथल और स्थानीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 62 पैसे टूट कर करीब छह माह के निम्न स्तर प्रति डालर 71.40 रपए के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.15 रपए प्रति डालर पर खुला और दिन में 71.02 तक मजबूत हो गया। अंत में डालर के मुकाबले रपए की विनिमय दर 62 पैसे हल्की हो 71.40 पर बंद हुई। रुपया शुक्रवार को 70.78 रपए प्रति डालर पर बंद हुआ था। बकरीद के मौके पर सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था। पिछले दो सत्रों में रपए में 71 पैसों की गिरावट आई है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.