चीनी क्षेत्र भी शामिल लद्दाख में : चीन

( 6076 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Aug, 19 07:08

चीनी क्षेत्र भी शामिल लद्दाख में : चीन

 पेइचिंग  । चीन ने लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के भारत के फैसले का विरोध किया है। चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से कहा है कि भारत ने लद्दाख के संबंध में जो फैसला किया है, उसमें चीनी क्षेत्र भी शामिल है।वांग ने चीन के दौरे पर गए विदेशमंत्री जयशंकर से कहा, भारत सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा की, जिसमें चीनी क्षेत्र भी शामिल है। भारत के इस कदम ने चीन की संप्रभुता को चुनौती दी है और सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर दोनों देशों के समझौते का उल्लंघन किया है। जयशंकर ने हालांकि वांग से कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के पीछे भारत का बाहरी सीमाओं या वास्तविक नियंतण्ररेखा (एलएसी) से संबंधित कोई निहितार्थ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय दावे नहीं कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के बयान के हवाले से ग्लोबल टाइम्स ने बताया, भारत का यह कदम चीन के लिए मान्य नहीं है और न ही इससे यथास्थिति बदलेगी। चीन इसमें शामिल क्षेत्रों पर संप्रभुता और प्रशासनिक अधिकार रखता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.