दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो - केजरीवाल

( 5593 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 19 09:08

दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो - केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली जल बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि शहर में नलों से आने वाला पानी पीने योग्य हो और इसे शुद्ध करने के लिए रिवर्स ऑस्मोसिस प्यूरीफायर की जरूरत न पड़े। मुख्यमंत्री जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड अब यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि दिल्ली के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.