कल्लाजी की भव्य कावड यात्रा के साथ हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक

( 5280 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 19 04:08

 कल्लाजी की भव्य कावड यात्रा के साथ हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ से जुड़े वीर विरांगनाओं,कृष्णाशक्ति दल की माता बहनों, एवं कल्याण भक्तों द्वारा सावन मास के चतुर्थ सोमवार को कल्याण नगरी में कल्लाजी की भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि 108 कावड़िये सजी धजी कावड़ें लेकर केसरिया बाने में आक्या संगम महादेव से ढोल नंगाडो और डीजे की धून पर नाचते गाते रवाना हुए जिनका नगर के विभिन्न मार्गों में नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कावड़ियों के वेदपीठ पहुंचने पर ठाकुर श्री कल्लाजी का सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया। वेदपीठ के न्यासियों द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत करने के साथ ही ठाकुर जी शिवांश रूप में नमक चमक के साथ सहस्त्रधारा जलाभिषेक कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की गई।

 

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.