भगवान शिव-पार्वती का विवाह प्रसंग सुनाया

( 12267 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 19 03:08

भगवान शिव-पार्वती का विवाह प्रसंग सुनाया

बाडमेर। परम शक्ति पीठ की ओर से वात्सल्य सेवा केन्द्र, बाडमेर के तत्वावधान में बाडमेर आगोर के बीदासर-दानजी होदी में चल रही श्रीराम कथा के रविवार को चौथे दिन साध्वी सत्यसिद्धा ने सावन की फुहारों के बीच भगवान शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान सैकडों महिलाएं भगवान भोलेनाथ के विवाह प्रसंग पर झूमने लग गई।

साध्वी सत्यसिद्धा ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने से ही विश्व का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बेटे हो तो राम जैसे, भाई हो तो भरत जैसे, मां हो यशोदा जैसी, मित्र हो श्री कष्ण जैसे तभी सष्टि स्वर्ग से भी सुंदर हो सकती है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, मोह, माया में फंसा व्यक्ति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकता है। व्यक्ति को इन सबसे ऊपर उठकर सभी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया दानजी की होदी में श्री राम कथा १४ अगस्त तक चलेगी। कथा का समय २ से ५ बजे रखा गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.