बारां जिले में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने का महाअभियान,

( 13393 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 19 07:08

गांव में पहुंच रहे पौधे, पीले चावल बांटे डॉ. प्रभात कुमार सिंघल

बारां जिले में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने का महाअभियान,

जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत बारां जिले में पल्स प्लान्टेशन महाअभियान का आयोजन राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2019 को करते हुए जन सहभागिता से 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस महाअभियान को जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, धर्मगुरू एवं आमजन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
कलक्टर राव ने बताया कि बारां जिले में आगामी 15 अगस्त को 2 लाख 51 हजार पौधे सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गांवों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों पुलिस थानों, नगर पालिकाओं, समाज कल्याण विभाग के छात्रावास, विभिन्न कार्यालय परिसर में लगाए जाएंगे जिसके लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और गड्ढों की खुदाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के सभी राजस्व ग्रामों पर वन विभाग की नर्सरियों एवं संभाग के अन्य जिलों की नर्सरियों से वाहनों के माध्यम से पौधे मंगवाकर रूट चार्ट के अनुसार वितरित किए जा रहे हैं। जिले के ग्रामों में ग्रामसेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक द्वारा ग्रामवासियों को पीले चावल वितरित कर पल्स प्लान्टेशन बारां के तहत एक पौधा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.