नींबडी में पौधरोपण किया, स्कूल में किए कंप्यूटर भेंट

( 7078 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Aug, 19 05:08

नींबडी में पौधरोपण किया, स्कूल में किए कंप्यूटर भेंट

बाडमेर। पश्चिम राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सावन के महिने में नींबडी स्थित माताजी के परिसर में  वक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पश्चिम राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला मेहता के तत्वावधान में मंडल की सुधा डांगरा, शोभा मूंदडा, रेखा मूंदडा, भगवती मूथा, कांता मूथा, संतोष राठी व पुष्पा मूथा द्वाराविभिन्नप्रकार के पौधों का रोपण किया गया।तत्पश्चात नींबडी स्थित मां भगवती विद्या मंदिर स्कूल में मंडल के तत्वावधान में श्रीमती मोहनलाल, अयोध्या देवी, भगत मालाणी परिवार द्वारा विद्यालय को १० कंप्यूटर भेंट किए गए,जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक टीकमदासके कर कमलो से हुआ। भगवती गौशाला में सावन की गोठ के साथ-साथ मंडल द्वारा गायों को गुड व चारा खिलाया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.