विज्ञान चेतना अभियान के तहत प्रतियोगिता ८ से

( 7788 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 19 06:08

विज्ञान चेतना अभियान के तहत प्रतियोगिता ८ से

उदयपुर। विज्ञान समिति द्वारा विश्वविख्यात वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ..डी.एस. कोठारी की समृति में विज्ञान चेतना अभियान का अयेाजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत चार प्रतियोगिताओं का आयोजन ८ व १० अगस्त को किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश तातेड ने बताया कि कक्षा ९ से १२ के लिए जल संरक्षण सम्बन्धी हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कक्षा ९-१० के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान क्विज तथा कक्षा ८ के छात्रों के लिए डॉ. डी.एस. कोठारी जीवन वृत्त प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। पृथ्वी बचाओंः क्यों और कैसे विषय पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता रखी गई है। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को डॉ. यशवन्त कोठारी चेरिटेबेल ट्रस्ट द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु संस्थापक डॉ. के.एल. कोठारी के सान्निध्य एवं अध्यक्ष डॉ. एल.एल. धाकड की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में शहर के ९० विद्यालयों को परिपत्र भेजकर भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।A


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.