सिटी पैलेस में दो दिवसीय गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन

( 6634 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 19 05:07

सिटी पैलेस में दो दिवसीय गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन

उदयपुर  ।   महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित गाइड्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ’इतिहास’ संस्था द्वारा उपस्थित गाइड्स को सॉफ्ट स्कील, डिजिटलाइजेशन डवलपमेंट, कैशलेस ट्रांजेक्शन जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से समझाया तथा ट्रेनर द्वारा गाइड्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

दोपहर भोज के बाद ’इतिहास‘ संस्था द्वारा चले दो दिवसीय गाइड कौशल विकास हेतु प्रदान की गई जानकारियों का मूल्यांकन किया गया। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली द्वारा गाइड्स हेतु परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से रिटर्न टेस्ट व वायवा लिया गया।

अन्त में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासक भूपेन्द्र सिंह आउवा ने ’राष्ट्रीय कौशल विकास निगम‘ एवं ’इतिहास‘ संस्था नई दिल्ली के उपस्थित सदस्यों एवं संस्थानों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.