डीपीएस, उदयपुर में वरिष्ठ वर्ग हेतु अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

( 6631 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 19 04:07

डीपीएस, उदयपुर में वरिष्ठ वर्ग हेतु अंग्रेजी वाद-विवाद  प्रतियोगिता का आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा ९वीं से १२वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विशय ’’कैशलेस इकोनोमी केन बिं्रग एण्ड टू  करप्शन‘‘ था। यह प्रतियोगिता अन्तःसदनीय स्तर पर थी। इसमें चेनाब, गंगा, रावी व सतलुज चारों सदनों के प्रतियोगियों ने उक्त विशय पर अपने विचार तर्क के आधार पर प्रस्तुत किये जिसमें विशय के पक्ष में कक्षा १०वीं के अक्षत कुम्भट, विपक्ष में कक्षा नवीं की अरूणिमा सुराणा व अंतःक्षेपक में कक्षा ९वीं के आकाश जैन इस प्रतियोगिता के विजेता रहे। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायकगण प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई व ब्रिटिश काउन्सिल की प्रशिमती हर्षा कुमावत थे। प्रधानाध्यापक ने उक्त विशय को आज की आवष्यकता बताते हुए कहा कि ऐसे विशय से सभी विद्यार्थियों अर्थात् भावी पीढी को जागरूक किया जा सकता है वहीं निर्णायिका हर्षा  जी ने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढता है तथा वे जीवन में आगे चलकर  अच्छे व्यक्तित्व के साथ-साथ अच्छे वक्ता बन सकते हैं।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेष धाभाई, प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.