आईओसी को पछाड़ा रिलायंस ने

( 2624 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 19 07:07

आईओसी को पछाड़ा रिलायंस ने

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 42 स्थानों की छलांग के साथ फाच्यरून ग्लोबल 500 सूची में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। अभी तक इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) पहले स्थान पर थी। फाच्यरून ने कहा, ‘‘इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की सूची में 106वें स्थान पर है। इसने आईओसी को पीछे छोड़ा है जो 117वें पायदान पर है।’ वर्ष 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी 32.1 फीसद बढ़कर 82.3 अरब डालर पर पहुंच गई जो 2018 में 62.3 अरब डालर थी। दूसरी ओर आईओसी की आमदनी इस दौरान 17.7 फीसद बढ़कर 65.9 अरब डालर से 77.6 अरब डालर हो गई।फाच्यरून ने कहा कि पिछले दस साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में सालाना 7.2 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई है। वर्ष 2010 में यह 41.1 अरब डालर थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.