बिहार में बाढ़ से 106 लोगों की मौत

( 3566 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 19 07:07

बिहार में बाढ़ से 106 लोगों की मौत

पटना। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों - शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 106 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। बिहार में बाढ़ से मरने वाले 106 लोगों में सीतामढी के 27, मधुबनी के 25, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.