अब नए युग की होगी शुरुआत - येदियुरप्पा

( 7864 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 19 07:07

अब नए युग की होगी शुरुआत - येदियुरप्पा

बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राज्य की एच डी कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार के विश्वास मत खोने के बाद कहा कि अब से विकास के नये युग की शुरुआत होगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार येदियुरप्पा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। लोग कुमारस्वामी सरकार से तंग आ चुके आ चुके थे। येदियुरप्पा ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब से विकास के नये युग की शुरुआत होगी। तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके येदियुरप्पा ने कहा कि उनका ध्यान सूखे तथा अन्य परेशानियों का सामना कर रहे किसानों पर होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.