कल से सिटी पैलेस में दो दिवसीय वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम

( 6645 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jul, 19 04:07

कल से सिटी पैलेस में दो दिवसीय वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम

उदयपुर  । महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा दो दिवसीय वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम दिनांक २४ एवं २५ जुलाई २०१९ को फतह प्रकाश के दरबार हॉल में आयोजित किया जायेगा।

गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मार्गदर्शन के तहत चलने वाली नई दिल्ली की ’इतिहास‘ ट्रस्ट सिटी पैलेस के गाइड्स को पर्यटन के क्षेत्र में इतिहास की मुख्य भूमिका एवं इतिहास के योगदान पर विस्तार से जानकारियां प्रदान करेगी।

’इतिहास‘ ट्रस्ट की संस्थापक निदेशक स्मिता वत्स ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य भारतीय युवाओं को आजीविका संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसी योजना के तहत ’इतिहास‘ ट्रस्ट भारतीय विरासतों एवं उनके मेनेजमेंट संबंधी कार्यशालाएं करवाती है। जिससे विरासत की महत्ता को समझाया जाता है।

स्मिता वत्स दिल्ली की राष्ट्रीय संग्रहालय की सलाहकार है। ’इतिहास‘ ट्रस्ट द्वारा गांधी संग्रहालय, गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और कई अन्य संगठनों में प्रशिक्षण दिये जाते रहे है।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत सिटी पैलेस म्युजियम का संक्षिप्त परिचय प्रदान करते हुए कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस बार १५० से अधिक गाइड्स को दरबार हॉल में इतिहास संस्था द्वारा धरोहर और इतिहास के बारे में विस्तार से समझाया जायेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.