मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजली

( 6794 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jul, 19 06:07

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजली

नई दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित को श्रद्धांजली अर्पित की।

श्री गहलोत ने रविवार को नई दिल्ली के अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखे गए श्रीमती दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री गहलोत ने श्रीमती दीक्षित के संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि श्रीमती दीक्षित के निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। श्रीमती दीक्षित के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.