योगी सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है -कांग्रेस

( 7449 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 19 09:07

योगी सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है -कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या पूरे उम्भा गाँव (सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?'  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.