प्रियंका से मिलने चुनार पहुँचे पीड़ितों के परिजन

( 5877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 19 09:07

प्रियंका से मिलने चुनार पहुँचे पीड़ितों के परिजन

सोनभद्र में हुए खूनी संग्राम पर कांग्रेस की सियासत जारी है। आज सुबह चुनार के गेस्ट हाउस के बगीचे में पीड़ित परिवार की महिलाएं प्रियंका गांधी से मिलने के लिए पहुँची। महिलाओं को रोते देख प्रियंका भी भावुक हो गईं और महिलाएं उनके गले लग कर रो पड़ीं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पानी पीने के लिए कहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इनसे मिलने के लिए इनके पास जाना चाहती थी लेकिन प्रशासन ने मुझे जाने नहीं दिया और इन लोगों को मेरे पास आना पड़ा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.