अरुणाचल प्रदेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप

( 4986 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 19 09:07

अरुणाचल प्रदेश में  5.5 तीव्रता का भूकंप

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे एक दिन पहले ही राज्य में कुछ ही मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक तीन बार भूकंप आया। मौसम विभाग ने बताया कि यह भूकंप सुबह चार बजकर 24 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कामेंग जिले में था। पुलिस ने कहा कि कुछ सेकेंड के लिए महसूस हुए इस भूकंप के चलते अब तक संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.