पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

( 6657 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 19 09:07

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि करीब नौ बजे पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागने लगा। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सीमापार से गोलाबारी जारी थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.