पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों की निगरानी बढ़ाएगा अमेरिका

( 9611 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jul, 19 08:07

पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों की निगरानी बढ़ाएगा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेंट्रल कमान पश्चिम एशिया में अहम समुद्री मार्गों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई देशों के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। ऑपरेशन सेंटीनल नामक यह प्रयास ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने कहा था कि उसने होरमुज जलडमरूमध्य में बिल्कुल करीब आने पर एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। हालांकि ईरान ने इस बात से इनकार किया कि उसके किसी ड्रोन को मार गिराया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.