गोयल ढूंढेंगे अमेरिका यात्रा में व्यापार मुद्दों का हल

( 3572 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 19 07:07

गोयल ढूंढेंगे अमेरिका यात्रा में व्यापार मुद्दों का हल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अगले महीने वा¨शगटन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) राबर्ट लाइटहाइजर के साथ बैठक हो सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। समझा जाता है कि इस बैठक में व्यापार से जुड़े विवादित मुद्दों का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि गोयल की अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ 7, 8 और 9 अगस्त को बैठक होगी। दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ा है। इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अमेरिका ने कुछ इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर ऊंचा सीमा शुल्क लगाया है जिससे भारत का अमेरिका को इन उत्पादों का निर्यात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अमेरिका ने अपनी तरजीही व्यापार पण्राली (जीएसपी) कार्यक्रम के तहत भारतीय निर्यातकों से प्रोत्साहन वापस ले लिए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.