महाभियोग चलाने का प्रस्ताव गिरा ट्रंप पर

( 4564 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 19 06:07

महाभियोग चलाने का प्रस्ताव गिरा ट्रंप पर

वाशिंगटन  । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव बुधवार को प्रतिनिधि सभा में पेश किया गया जो 332 के मुकाबले 95 वोटों से गिर गया। विपक्षी डेकोक्रेटिक पार्टी के विभाजित होने के बावजूद ट्रंप के खिलाफ यह प्रस्ताव गिर गया। इसे ट्रंप प्रशासन की बड़ी जीत माना जा रहा है।प्रस्ताव में कहा गया था कि ट्रंप ने अमेरिका के लोगों के बीच कलह के बीज बोये हैं और अपने कई फैसलों से उन्होंने साबित कर दिया है कि वह राष्ट्रपति के पद पर बने रहने के लिए ‘‘उपयुक्त’ नहीं हैं। टेक्सास से डेमोक्रिटिक सांसद अल ग्रीन ट्रंप पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव सदन में लाए थे। प्रस्ताव के खिलाफ 332 सांसदों ने मतदान किया जबकि उसके पक्ष में मात्र 95 वोट ही पड़े। इस मतदान से यह साबित हो गया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के ज्यादातर सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाने के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप ने महाभियोग प्रस्ताव के प्रतिनिधि सभा में गिरने पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकारों से कहा कि महाभियोग चलाने का प्रस्ताव बड़ा ही विचित्र था। प्रस्ताव के खिलाफ बड़ी जीत मिली है। अब महाभियोग चलाने के मसले का अंत हो गया। उन्होंने कहा, यह हास्यास्पद कदम था। हमें महाभियोग के खिलाफ भारी मत मिले हैं और यह इसका अंत है। ग्रीन ने प्रस्ताव गिरने के बाद कहा, मेरे विचार में वह असफल नहीं हुआ। इस बार हमें 95 वोट मिले, जबकि पिछली बार 66 मिले थे। ऐसे में यह बेहतर है। लेकिन हमें 95 वोट मिलें या 5 हमारा लक्ष्य कुछ साबित करने का था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.