श्री एकलिंगजी मन्दिर में दो दिवसीय स्वरांजलि महोत्सव का भजनों की रस धारा स हुआ समापन

( 5781 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 19 06:07

श्री एकलिंगजी मन्दिर में दो दिवसीय  स्वरांजलि महोत्सव का भजनों की रस धारा स हुआ समापन

उदयपुर  ।  कैलाशपुरी स्थित प्रभु एकलिंगनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ’स्वरांजलि महोत्सव‘ का समापन नाथद्वारा एवं उदयपुर के शास्त्रीय संगीत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से हुआ।

भगवान एकलिंगनाथ की प्रातः ११.३० बजे अभिषेक आरती, १२.३० बजे श्ांृगार आरती, १२.५० राजभोग आरती, दोपहर १ बजे बडी आरती हुई।

सायं ५.३० बजे से भजनों एवं शास्त्रीय संगीत से भक्तिरस की वर्षा आरंभ हुई जहां मंदिर प्रांगण में भक्तों एवं संगीत प्रेमियों की भीड लगनी आरम्भ हो गई। मध्य में सायं ७ बजे श्ाृंगार आरती, ७.२० बजे भोग आरती, शाम ७.३० बजे बडी आरती, रात ८ बजे शयन आरती की गई। इस दौरान एकलिंगनाथ के दर्शन हेतु नियमित दर्शन करने वालों की कतारें लगी रही।

भजन गायक आलोक सनाढ्य, दिनेश वर्मा, परेश द्विवेदी तथा प्रवीण सनाढ्य के साथ तबले पर कन्हैया गंधर्व, कीबोर्ड पर कपिल पालीवाल तथा ओक्टोपेड पर अरुण कुमार ने संगत प्रदान की।

भजन गायकों ने गजानंद गजानंद, जय गुरु ओंकारा, जय जय दुर्गा माँ, शिव शम्भू..... जैसे  भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

प्रस्तुति उपरांत मंदिर के मुख्य पुजारियों ने सभी कलाकारों को सरोपाव भेंट कर सम्मानित किया गया।  

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.