कुलभूषण जाधव क्या पाकिस्तान की जेल से रिहा होंगे

( 7112 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 19 08:07

कुलभूषण जाधव क्या पाकिस्तान की जेल से रिहा होंगे

हेग। नीदरलैंड के शहर हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से जुड़े मामले में आज स्थानीय समय शाम 3 बजे जबकि भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे फैसला सुनाएगा। माना जा रहा है कि कोर्ट कुछ ऐसा फैसला भी सुना सकता है जिससे भारत के रुख को मजबूती मिलेगी। भारत को उम्मीद है कि जाधव को काउंसलर एक्सेस नहीं देने के पाकिस्तान के फैसले पर इंटरनैशल कोर्ट उसे वियना संधि के उल्लंघन का दोषी मानेगा। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा जाधव को ‘‘दबाव वाले कबूलनामे’’ के आधार पर मौत की सजा सुनाने को भारत ने आईसीजे में चुनौती दी है। पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में बंद कमरे में सुनवाई के बाद ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोपों में भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को मौत की सजा सुनाई थी। उनकी सजा पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.