जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल रेलसेवा का संचालन

( 10964 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 19 04:07

वाया दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं गुडगॉव चलेगी

जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल रेलसेवा (२० ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

                उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्फ अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार गाडी संख्या ०९७३१, जयपुर-दिल्ली कैंट (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दिनांक
१८.०७.१९ से ३०.०८.१९ तक (२० ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व शुक्रवार को ०७.४५ बजे रवाना होकर १३.२० बजे दिल्ली कैंट पहचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या ०९७३२, दिल्ली कैंट-जयपुर (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल रेलसेवा दिल्ली कैंट से दिनांक
१८.०७.१९ से ३०.०८.१९ तक (२० ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार व शुक्रवार को १५.२० बजे रवाना होकर २१.२० बजे जयपुर पहचेगी।               

स्पेशल की समय-सारणी निम्नानुसार होगीः-

०९७३१, जयपुर-दिल्ली कैंट (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल

१८.०७.१९ से ३०.०८.१९ तक

(मंगलवार, गुरूवार व शुक्रवार)

 

 

स्टेशन

०९७३२, दिल्ली कैंट-जयपुर (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल

१८.०७.१९ से ३०.०८.१९ तक

(मंगलवार, गुरूवार व शुक्रवार)

 

 

आगमन

प्रस्थान

 

आगमन

प्रस्थान

 

-

०७.४५

 

जयपुर

२१.२०

 

-

 

०७.५५

०७.५८

गांधीनगर जयपुर

२०.३८

२०.४१

 

०८.०४

०८.०६

गैटोर जगतपुरा

२०.३०

२०.३२

 

०८.४०

०८.४२

दौसा

१९.५४

१९.५६

 

०९.०५

०९.०७

बांदीकुई

१९.३२

१९.३४

 

०९.५७

१०.००

अलवर

१८.२०

१८.२३

 

११.५३

११.५५

रेवाडी

१७.२३

१७.२५

 

१२.४८

१२.५०

गुडगॉव

१५.४५

१५.४७

 

१३.२०

-

दिल्ली कैंट

-

१५.२०

 

 

इस रेलसेवा में ०१ थर्ड एसी, ०३ द्वितीय शयनयान श्रेणी, ०१ वातानुकूलित कुर्सीयान, ०३ द्वितीय कुर्सीयान, ०२ साधारण श्रेणी एवं ०२ गार्ड सहित डिब्बों सहित कुल १२ डिब्बें होगें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.