शाहरुख खान डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे जाएंगे

( 6272 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 19 11:07

शाहरुख खान डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे जाएंगे

मेलबर्न  । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी मीर फाउंडेशन के जरिए वंचित बच्चों, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास में योगदान करने तथा भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनकी उपलब्धियों के लिए मेलबर्न स्थित ‘‘ला ट्रोब विविद्यालय’ से प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाने वाला है। खान अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे भारतीय फिल्म महोत्सव के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके प्रयास को देश में पहली बार सम्मानित किया जाएगा और यह उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। ला ट्रोब विविद्यालय पहला ऑस्ट्रेलियाई विविद्यालय है जो खान को प्रतिष्ठित डिग्री डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित करेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.