प्रणति राय प्रकाश बालीवुड में डेब्यू करेंगी 

( 8552 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 19 11:07

प्रणति राय प्रकाश बालीवुड में डेब्यू करेंगी 

मुंबई   । इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल की विनर प्रणति राय प्रकाश बालीवुड में फिल्म ‘‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू करने जा रही हैं। मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल की विनर प्रणति अब फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज में डेब्यू करने जा रही हैं। लवली र्वल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले अजय कुमार सिंह निर्मित और मनोज झा निर्देशित इस फिल्म में प्रणति राय प्रकाश के अलावा जिम्मी शेरगिल, माही गिल, नंदिश सिंह, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, सुधीर पांडे, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, सुप्रिया पिलगांवकर और मनोज पहवा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 19 जुलाई को प्रदर्शित होगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। प्रणति इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.