जम्मू से 3,967 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था रवाना

( 6421 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 19 10:07

जम्मू से 3,967 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था रवाना

जम्मू। अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था मंगलवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के लिये रवाना हो गया। 15वें जत्थे में 3,967 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 46 दिन चलने वाली यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी जो 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होकर गुजरेगी। मंगलवार दिन के आखिर तक अमरनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब दो लाख तक पहुंचने की संभावना है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.