कोटा में गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी देखकर अविभूत हुए युवा

( 13146 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 19 09:07

स्वतन्त्रता सेनानी के परिजनों ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

कोटा में गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी देखकर अविभूत हुए युवा

कोटा(डॉ. प्रभात कुमार सिंघल)|   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष में कोटा के राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा के हॉल में सोमवार को आयोजित गांधी जीवन दर्शन प्रदर्शनी ने जबर्दस्त आकर्षण बिखेरा। हजारों लोगों ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं जीवनकाल की प्रमुख घटनाओं का दिग्दर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंन्त्रता सेनानी स्व. गुलाबचन्द शर्मा के पुत्र विशुप्रकाश शर्मा एवं स्व. जोरावरसिंह के पुत्र नरेन्द्रकुमार ने फीता काटकर, महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पान्जलि अर्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल, अति. कलक्टर वासुदेव मालावत, अति. पुलिस अधीक्षक राजेश मील, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा देवठिया, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पंकज मेहता, सह संयोजक संदीप दिवाकर, समाजसेवी नरेश विजयवर्गीय़ आदि अतिथियों ने भी महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया।
       सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन चक्र व ऐतिहासिक क्षणों से संबंधित सचित्र विवरण का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कुल 26 बोर्ड के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कार्यों, उपदेशों आदि को दर्शाया गया है।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मागांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति संगीत विद्यालय रामपुरा के विद्यार्थियों द्वारा की गई।  अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का समग्र जीवन और उपदेश वर्तमान सामाजिक परिवेश में प्रेरणा का संचार करेंगे और उनकी शिक्षाओं से सीख लेकर युवा पीढ़ी समाज और देश के लिए और अधिक समर्पण के साथ नवनिर्माण व विकास में भागीदारी निभाएगी। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक, राज्य सरकार द्वारा आयोजन के लिए मनोनीत प्रतिनिधि पंकज मेहता ने सभी अतिथियों को इस आयोजन के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के पश््चात जिला कलक्टर द्वारा स्वतन्त्रता सेनानी के परिजनों का माल्यापर्ण एवं शॉल ओढाकर सम्मान किया एवं गांधीजी के चरखे की प्रतिकृति व श्रीफल प्रदान किया गया।
          प्रदर्शनी शुभारंभ अवसर पर गांधी दर्शन समिति के सह संयोजक संदीप दिवाकर, समिति के सदस्य एवं गांधीवादी विचारक नरेश विजयवर्गीय, किशोर मदनानी, ललित चित्तौडा, अनुप कुमार सूद, हमीद भाई, नन्दलाल धाकड़, अरूण भार्गव, सयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग रामस्वरूप मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवहरे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. द्रोपती मेहर, स्काउट के सचिव यज्ञदत्त हाड़ा सहित जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का विस्तार से अवलोकन किया और इस आयोजन के लिए राज्य सरकार की सराहना की।
तीन दिवसीय रहेगी प्रदर्शनी
      सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मंगलवार और बुधवार को भी प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी अवलोकन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा समय निर्धारित कर समूहों में प्रदर्शनी देखने के लिए कार्यक्रम तय किया गया है। आमजन भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर गांधीजी के सम्पूर्ण जीवन एवं उनके संदेशों के दुर्लभ छायाचित्रों का अवलोकन कर सकेंगे। प्रदर्शनी में गांधीजी के जन्म से लेकर शहीद होने तक के प्रत्येक प्रसंग को दुर्लभ फोटोग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है, कोटा के प्रसंगों एवं पत्र व्यवहार के छायाचित्र भी प्रदर्शित किये गये हैं। गांधीजी के अस्थि कलश को कोटा लाने व चम्बल में विसर्जन किये जाने को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। 
चरखा बना आकर्षण का केन्द्र
राजकीय महात्मागांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉल के बाहर रखा चरखा खासे आकर्षण का केन्द्र बना रहा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित अनेक लोगों ने स्वयं चरखा चलाकर देखा।  बड़ी संख्या में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं और व आम लोगों ने चरखे के साथ फोटो खिंचवाएं और सेल्फी ली।  इन युवाओं ने बारीकी से चरखा संचालन कार्य को देखा। युवाओं  को गांधी साहित्य से रूबरू कराने के लिए गांधीजी के संदेश, जीवन एवं प्रमुख घटनाओं पर आधारित 150 से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। गांधीजी पर आधारित साहित्य को देखने के लिए युवाओं में खासा 

संदेश यात्रा में गूंजा गांधी का पैगाम
       राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर सोमवार को निकली विशाल गांधी संदेश यात्रा ऐतिहासिक गांधी चौक से प्रारंभ होकर आर्य समाज रोड होते हुए महात्मागांधी स्कूल रामपुरा पहुंची। यात्रा में गांधीजी के नेतृत्व में चलाये गये आन्दोलनों व संदेशों का जीवन्त प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। यात्रा का शुभारंभ गांधी चौक पर जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन वासुदेव मालावत एवं राज्य सरकार द्वारा मनोनीत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पंकज मेहता, स्वतंत्रता सैनानी के परिजन विशुप्रकाश शर्मा व नरेन्द्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
यात्रा में उमडा जनसमूह
       गांधी संदेश यात्रा में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर केन्द्रित झांकियां तथा महात्मा गांधी वेशधारी स्कूली विद्यार्थी आकर्षण का केन्द्र रहे। यात्रा में शामिल सैकड़ों विद्यार्थियों ने नारों के साथ ही बेनर्स व तख्तियों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और उपदेशों का संदेश दिया। इसमें स्काउटस-गाइड्स, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स, युवा मण्डल सदस्यों, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्यों, सर्वोदय मण्डल के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा शहर की विभिन्न निजी एवं सरकारी महाविद्यालयों एवं स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमजन ने उत्साह से हिस्सा लिया।
झांकियों से दर्शाया संदेश
     गांधी संदेश यात्रा में समग्र शिक्षा अभियान की ओर से गांधी जीवन दर्शन पर केन्द्रित झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। इनमें सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिये सद्भाव, चरखा कातते हुए गांधीजी के माध्यम से खादी के महत्व, स्वच्छता का महत्व, नमक सत्याग्रह और गांधी के तीन बन्दरों के संदर्भ वाली झांकियों के माध्यम से बुरा देखने, सुनने और कहने से बचने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा गांधी वेश धारण कर संदेश यात्रा में समूह के रूप में भागीदारी भी मनमोहक रही।
गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण
गांधी संदेश यात्रा गांधी से पूर्व गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल, आयोजन समिति के संयोजक पंकज मेहता, सह संयोजक संदीप दिवाकर, विशुप्रकाश शर्मा, नरेन्द्र कुमार, अरूण भार्गव, किशोर मदनानी एवं नन्दलाल धाकड़ सहित जन प्रतिनिधियों एवं गांधीवादी विचारकों ने सूत की माला पहनायी और श्रद्धापूर्वक नमन किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.