जार की जिला कार्यकारिणी का गठन

( 4374 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 19 04:07

पत्रकारों के हित में काम करें पदाधिकारी: गुप्ता  के डी अब्बासी

जार की जिला कार्यकारिणी का गठन

कोटा । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की जिला कार्यकारिणी की सोमवार को विधिवत घोषणा कर दी गई है। जार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता और एनयूजे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रिछपाल पारीक की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता’तेज’ ने जिलाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि जार प्रदेश में पत्रकारों का पहला संगठन है, जिसने पत्रकार कल्याण एवं इनके अधिकारों के लिए बड़े संघर्ष किये हैं। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों का आव्हान किया कि संगठित होकर पत्रकारों के हित में काम करें, तभी हम अपना खोया सम्मान हासिल कर सकेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए बताया कि महासचिव पद पर लेखराज शर्मा,उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा,महेन्द्र गुप्ता,हंसपाल यादव,हिमांशु मित्तल,अशोक मित्तल,सचिव सुश्री राधा राजोरा,रफीक पठान,राजेन्द्र भारद्वाज,राहुल पारीक,योगेश सैन बनाये गये हैं। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष दिनेश पंचोली,संयुक्त सचिव चेतन गौत्तम व हरीश कोहली एवं कार्यक्रम सचिव संदीप जैन को नियुक्त किया गया। धर्मेन्द्र पूनिया,राकेश चढ्ढा,सुनील चावला,हितेश जैन,आशीष मेहता,महेन्द्र माहेश्वरी,अजहर अली,यतीन्द्र जैन,आबशार काजी व मो.सलीम शेरी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

इस अवसर आयोजित संक्षिप्त समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। वरिष्ट पत्रकार कयूम अली व अर्जुन देव चढ्ढा भी इस अवसर उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.