राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 पर कार्यशाला आयोजित की गयी

( 17709 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 19 05:07

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 पर कार्यशाला आयोजित की गयी

डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा रविवार 14 जुलाई 2019 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति2019 पर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया |

            केन्द्रीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 के सम्बन्ध में एक कमेटी गठित की गई है, कमेटी ने प्राथमिकशिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा आदि का एक प्रारूप तैयार कर पब्लिक डोमेन( वेबसाइट) में भीरखा है, एवं आमजन शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सुझाव आमंत्रित किये गये हैं।

            कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. बी.एम. शर्मा पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष शिक्षण पाठ्यक्रम समिति राजस्थान  ने बताया कि इस शिक्षा नीति का कोई विजन नही है, ड्राफ्ट में विषय वस्तु, पाठ्यक्रम संरचना आदि स्पष्ट नही हैं इसमें अभी कई कमियाँ हैं जिस पर राज्य स्तर पर भी मंथन किया जा रहा है |

महसचिव अनिल कुमार गोठवाल ने बताया कि 1968 एवं 1986 के पश्चात् तीसरी बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की जा रही है जो 30 से 40 वर्षों तक प्रभावीं रहेगी तथा कार्यशाला में आमंत्रित शिक्षाविद् बुद्धिजीवीयों एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष रूप से शिक्षा के निजीकरण पर एससी एसटी वर्ग पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके मध्यनजर प्राप्त सुझावों को संकलित कर माननीय प्रधानमन्त्री, मा. मुख्यमंत्री राजस्थान एवं शिक्षा मंत्री को सुझाव प्रेषित होंगे |

            कार्यशाला में जे.पी. विमल पूर्व IAS, पी.सी. हडिया पूर्व IRS, अभिजीत कुमार जाटव पूर्व IRS, आर केअकोदिया पूर्व सदस्य मानव अधिकार आयोग, प्रो. रामलखना मीना, डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल सदस्य सीनेट राजस्थानविश्वविद्यालय, राम नारायण मीणा पूर्व DIG, पी.एल. बैरवा पूर्व RAS,एल.एल. बैरवा पूर्व RAS, हरिनारायण बैरवापूर्व परिवहन आयुक्त, रामेश्वर प्रसाद वर्मा से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी, धर्मपाल पूर्व उप निदेशक, डॉ. ताराचंद तवररसायन परीक्षक, जी.डी.मेहरा तकनीकी शिक्षा, पूर्व पुलिस अधिकारी बिहारी लाल, प्यारे लाल शकून, हरसहाय मीणा, भैरू लाल मीणा, बी.एल.गोरा AAO, विकास मीणा ADEO, अशोक साम्भरिया अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी एससी एसटी OBC मंच, आर.एच.चोपडा AAO, राजेश नंदन पूर्व जिला अधिकारी, के.एल.बैरवा पूर्व GM, आदि ने अपने सुझाव दिए |

संस्था के उपाध्यक्ष कैप्टन मुकेश वाल्मीकि, लक्ष्मीनारायण वर्मा, संयुक्त सचिव पी.एन.बुटोलिया, संगठन सचिवलक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहें |

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.