सिद्धचक्र महामण्डल विधान में धर्मप्रेमी महिला-पुरूष उमड रहे है

( 13925 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 19 15:07

सिद्धचक्र महामण्डल विधान में उमड रहे धर्मप्रेमी,आज लगेगी कलश स्थापना बोलियां

सिद्धचक्र महामण्डल विधान में धर्मप्रेमी महिला-पुरूष उमड रहे है

उदयपुर। आचार्य वैराग्यनंदी एवं आचार्य सुन्दरसागर महाराज के सानिध्य में हिरणगरी से. 11 स्थित आदिनाथ भवन में चल रहे 10 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान में धर्मप्रेमी महिला-पुरूष उमड रहे है। विधान आगामी 17 जुलाई तक चलेगा। विधान के पुण्यार्जक भूरीलाल राजेश देवडा है। इस विधान में 125 जोडे भाग ले रहे है।

आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे से आदिनाथ दिगम्बर भवन में होने वाले चातुर्मास के लिये कलश स्थापना की बोलियंा लगायी जायेगी। जिसमें देशभर से समाजजन भाग लेंगे। महामंत्री मदन देवडा ने बताया कि कल संाय 6 बजे निगम प्रंागण में ही स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। वर्षायोग समिति अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत ने बताया कि 15 जुलाई से हिरणमगरी से.11 स्थित आदिनाथ भवन में प्रवचन प्रारम्भ होंगे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.