डीपीएस उदयपुर में खसरा रूबैला उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान

( 4911 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 15:07

डीपीएस उदयपुर में खसरा रूबैला उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विष्व के सबसे बडे स्वास्थ्य अभियान से दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर भी जुड चुका है। खसरा और रूबैला उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के षिक्षको व अभिभावकों को जागरूक करने और उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु दो दिन तक चलाए जा रहे इस अभियान के पहले दिन प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र की अधिकारी डॉ. प्रियल ने सभी अध्यापकों की भूमिका को सुनिष्चित करने हेतु अभियान की महत्ता को समझाया। इस अभियान के दूसरे दिन षहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेष खराडी, विष्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. अक्षय व्यास व प्रबुद्ध षिषुरोग विषेशज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन ने उक्त बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। ताकि भारत को खसरा और रूबैला से मुक्त किया जा सके। इसमें मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी श्री षिवजी गौड ने विद्यालय के अधिकारियों को अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी आवष्यक निर्देष दिए ताकि अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर सफल किया जा सके।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयमरमेन श्री गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्याक श्री राजेष धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमति षालिनी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्लेग्रुप से लेकर कक्षा १०वीं तक के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा तथा टीकाकरण के पष्चात विद्यार्थी को ३० मिनिट तक प्रषिक्षित चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा और भारत सरकार द्वारा दिए गए सभी निर्देषों की पालना ध्यानपूर्वक की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.