कौशिक गांगुली की नगरकीर्तन को मिली बड़ी जीत दक्षेस फिल्म महोत्सव में

( 5688 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 11:07

कौशिक गांगुली की नगरकीर्तन को मिली बड़ी जीत दक्षेस फिल्म महोत्सव में

कोलकाता । निर्देशक कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म नगरकीर्तन ने इस साल के दक्षेस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म समेत चार पुरस्कार जीते हैं। यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर महिला और एक बांसुरी वादक की प्रेम कहानी है। रिद्धि सेन और ऋत्विक चक्रवर्ती अभिनीत इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी प्रशंसा की। फिल्म ने पिछले साल राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते। कोलंबो में आयोजित नौवें दक्षेस फिल्म महोत्सव में नगरकीर्तन ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मूल फिल्म का खिताब जीता। महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले सेन ने बुधवार को फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में कहा, नगरकीर्तन की एक और बड़ी जीत। नगरकीर्तन ने प्रतिष्ठित दक्षेस के दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव में चार पुरस्कार जीते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.