तेजी से दूर हो रही गरीबी

( 6690 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 10:07

तेजी से दूर हो रही गरीबी

भारत में स्वास्य, स्कूली शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति से लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में भारी प्रगति हुई है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2006 से 2016 के बीच रिकार्ड 27.10 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इस दौरान खाना पकाने का ईंधन, साफ-सफाई और पोषण जैसे क्षेत्रों में मजबूत सुधार के साथ विभिन्न स्तरों पर यानी बहुआयामी गरीबी सूचकांक मूल्य में सबसे बड़ी गिरावट आई है।संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) व आक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव (ओपीएचआई) द्वारा तैयार नियंतण्र बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) 2019 बृहस्पतिवार को जारी किया गया। रिपोर्ट में 101 देशों में 1.3 अरब लोगों का अध्ययन किया गया। इसमें 31 न्यूनतम आय, 68 मध्यम आय और दो उच्च आय वाले देश थे। ये लोग विभिन्न पहलुओं के आधार पर गरीबी में फंसे थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.