मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाया गोवा के मुख्यमंत्री ने

( 5560 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 09:07

मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाया गोवा के मुख्यमंत्री ने

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले शनिवार को चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया। इन मंत्रियों में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। इस संबंध में अधिसूचना दोपहर में जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.