200 मीटर के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं दुती चंद

( 3525 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 07:07

200 मीटर के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं दुती चंद

नपोली  । भारतीय धाविका दुती चंद विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में शुक्रवार को यहां पांचवें स्थान पर रही। महज तीन दिनों में अपने पांचवें दौड़ में भाग ले रही दुती ने 23.30 सेकेंड का समय लिया जो अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप (23.34 सेकेंड) के उनके प्रदर्शन से खराब था। 200 मीटर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.00 सेकेंड का है।तेइस साल की इस धाविका ने इसके बाद चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में भाग लिया लेकिन इस स्पर्धा में भारतीय चौकड़ी 46.23 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में छठे और ओवरआल 13वें स्थान पर रहीं। भारतीय पुरु ष टीम चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में 40.73 सेकेंड के समय के साथ हीट में चौथे और कुल 11वें स्थान पर रही। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.