श्रीलंकाई नौसेना ने छह मछुआरों को पकड़ारा

( 2807 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 07:07

श्रीलंकाई नौसेना ने छह मछुआरों को पकड़ारा

मेश्वरम। श्रीलंका के नौसैनिकों ने देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से भटक कर आए तमिलनाडु के छह मछुआरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। रामेश्वरम में मत्स्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। मत्स्य विभाग निदेशक ई. कथावरायन ने बताया कि ये मछुआरे रामानाथपुरम जिले के नम्बुथलई के रहने वाले हैं और वे बृहस्पतिवार को समुद्र में गये थे। श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुसने के आरोप में नेधुंतीवू के पास उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त लगा रहे श्रीलंकाई नौसैनिकों ने अपने देश के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में इन छह मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें कंगासेंथुरई ले गये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.