“मेक फतहसागर प्लास्टिक फ्री“ अभियान

( 5912 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 19 06:07

5 सप्ताहों में लगभग 2600 किलो अपशिष्ट का निस्तारण

“मेक फतहसागर प्लास्टिक फ्री“ अभियान

उदयपुर /  झीलों के नगरी के सौंदर्य को बरकरार रखने एवं झीलों में पाॅलिथीन, प्लास्टिक, कचरा, अपशिष्ट इत्यादि निकालने के लिए शहर के युवाओं द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए “मेक फतहसागर प्लास्टिक फ्री“ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले 5 रविवारों में लगभग 2600 किलो प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट फतहसागर झील से निकाला गया है।

शहर के युवा विनायक वाधवानी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में लगभग 150-200 युवा जुटे हुए है। वाधवानी ने बताया कि उदयपुर शहर की विश्व पटल पर  पहचान यहां की झीलों एवं सौंदर्यीकरण से है। इसके साथ ही शहर के अधिकांश हिस्से में जलापूर्ति भी फतहसागर से ही की जाती है, इस दृष्टि से युवाओं द्वारा इस अभियान को हाथ में लिया गया है। 

14 को भी चलेगा अभियान

वाधवानी ने बताया कि अभियान के तहत 14 जुलाई को भी झील से प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट निकालने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों से इस अभियान में जुड़ने एवं इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.