खुद की पार्टी संभल नहीं रही और हमें जिम्मेदार ठहरा रहे: जावड़ेकर

( 6618 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 19 09:07

खुद की पार्टी संभल नहीं रही और हमें जिम्मेदार ठहरा रहे: जावड़ेकर

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये बृहस्पतिवार को कहा ‘‘कांग्रेस अपने राजनीतिक दिवालियापन पर है। उनसे (कांग्रेस नेतृत्व) पार्टी संभल नहीं रही है और उनके विधायकों को वहां उनका भविष्य नजर नहीं आता इसलिये लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और कांग्रेस हमें जिम्मेदार बता रही है।’’ राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरु होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। जावडेकर ने संसद भवन परिसर में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में मची भगदड़ के लिये कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.