भक्तों ने मनाया कालकामाता का जन्मोत्सव

( 4377 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 19 06:07

भक्तों ने मनाया  कालकामाता का जन्मोत्सव

उदयपुर   / गणेश नगर पहाडा स्थित कालका माता मंदिर में बुधवार को भाडिया नवमी पर भक्तों द्वारा धुमधाम से माता जी का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को गुब्बारो से सजाया गया।  मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार कर भव्य महाआरती की गई। देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड रही।  माता जी को खीर, चुरमा, फल एवं केक का भोग लगाया गया। कन्याओं के द्वारा माता रानी के सामने केक काटा गया।  भक्तों को खीर, केक, व चुरमे के प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं द्वारा माता के भजनो को भी गाया गया।

 

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.