पर्यावरण जागरुकता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्स्कार 

( 15811 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 19 05:07

पर्यावरण जागरुकता पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्स्कार 

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर में  पर्यावरण एवं हाऊसकीपिंग विंग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गये।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्यक्रमो के साथ में 12 से 16 वर्ष के रेलवे कार्मिकों के स्कूली बच्चों के मध्य पर्यावरण जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में कुमारी कुमकुम राजपुरोहित (14वर्ष) ने प्रथम, कुमारी मान्या सिसोदिया (10वर्ष) ने द्वितीय और हरजस सिंह (13वर्ष) व सान्हा सिग्गर (14वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आज  विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए  गये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.