राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया

( 4978 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 19 10:07

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया

उदयपुर,   राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. सुरेन्द्र छंगाणी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहां कि चिकित्सकों के लिए चिकित्सा कार्य एक पेशा ही नही अपितु चिकित्सको के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण, वचनबद्वता एवं सामाजिक कार्य है। पशु चिकित्सक पशुस्वास्थ्य जनस्वास्थ्य की दृष्टि से निस्वार्थ सेवाभाव से सेवा कर पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का प्रयास करते है।

उपनिदेशक डाॅ राकेश पोखरना ने बताया कि रोगग्रस्त मानव एवं पशुओं की चिकित्सा सेवा करना सर्वाधिक पुण्य का कार्य है। डाॅ पदमामील ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस स्व. डाॅ बिधानचन्द्र राॅय के जन्म एव पुण्यतिथि के अवसर पर वर्ष 1991 से पूरे देश में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। संस्थान को डाॅ सुरेश शर्मा सहित पशुपालन डिप्लोमा के विधार्थियों ने भी विचार रखे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.