डॉ. सूर्यकांत साउथ कोरिया से करेंगे फैलोशिप

( 8396 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jun, 19 04:06

डॉ. सूर्यकांत साउथ कोरिया से करेंगे फैलोशिप

उदयपुर। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के आर्थोस्कॉपी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित साउथ कोरिया से एडवांस शोल्जर ऑर्थोस्कॉपी में फैलोशिप करेंगे। इसके लिए वे सोमवार को रवाना हो गए।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान से चुनिंदा आर्थोस्कॉपिक सर्जन में से एक डॉ. सूर्यकांत पुरोहित साउथ कोरिया के सियोल रवाना हुए। वे वहां पर कंधे की दूरबीन से सर्जरी की अत्याधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण लेने और फैलोशिप लेंगे। साउथ कोरिया आर्थोस्कापी के क्षेत्र में दुनिया में पहचान रखता है। वहां से डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के फैलोशिप करके आने से कंधे की जटिल से जटिल बीमारियों का उपचार जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में संभव हो सकेगा। उदयपुर संभाग के साथ दक्षिणी राजस्थान में वे इस अत्याधुनिक तकनीक से उपचार करने वाले एकमात्र आर्थोस्कॉपिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन होंगे। ग्रुंप डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. सूर्यकांत को पुष्प गुच्छ भेंट कर सियोल के लिए विदा किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.