समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के कायस्थ जनसंपर्क अभियान- श्रीवास्तव

( 13850 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 19 09:06

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्तौड़गढ़ आगमन पर स्वागत किया

समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के कायस्थ जनसंपर्क अभियान- श्रीवास्तव

चित्तौड़गढ़ - कायस्थ समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए पूरे देश में जनसम्पर्क का दौर जारी है । चित्तौड़ के श्री चित्रगुप्त मंदिर के द्वारा चलाया गया राजस्थान कायस्थ संपर्क अभियान पूरे देश में शुरू किया गया है। यह बात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में अल्प प्रवास के दौरान श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ पदाधिकारियों को कही। श्रीवास्तव ने कहा कि देश में शुरू किये गये कायस्थ संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सक्सेना होंगे ।  

इस अवसर पर कायस्थ संपर्क अभियान के सूत्रधार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के संरक्षक अनिल सक्सेना ने कहा कि राजस्थान कायस्थ संपर्क अभियान से प्रदेश के सभी कायस्थ परिवार एक मंच पर आए है। श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीवास्तव को आश्वस्त किया कि उनकी पूरी टीम कायस्थ एकता के लिए कार्य करती रहेगी।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्राची श्रीवास्तव, कायस्थ विकास परिषद के जिला अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना , रवि कुलश्रेष्ठ, एस.के.माथुर,, विजय भटनागर ने होटल पदमनी में जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव का स्वागत किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने श्री चित्रगुप्त मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किये और बाद में चित्तौड़ दूर्ग पर भी गये।  उल्लेखनीय है कि देश की पहली कायस्थ महापंचायत भी चित्तौड़ के श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुई थी और बाद में देश के कई हिस्सों में कायस्थ महापंचायत का आयोजन हुआ।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.