1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया जिनसन ने

( 6393 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 19 10:06

1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया जिनसन ने

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जानसन ने नीदरलैंड में नेक्स्ट जेनेरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलते हुए 1500 मीटर स्पर्धा में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की टाइ¨मग में थोड़ा सुधार किया। जिनसन ने तीन मिनट 37.62 सेकेंड का समय निकला जिससे वह शनिवार को इस प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रहे जिससे उन्होंने तीन मिनट 37.86 सेकेंड के अपने राष्ट्रीय रिकार्ड समय से बेहतर प्रदर्शन किया जो उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया था। अजय कुमार सरोज ने भी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया था जिन्होंने तीन मिनट 40.39 सेकेंड का समय निकाला।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.