विपल और सुभाषी ने बढ़त बरकरार रखी

( 7065 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 19 10:06

विपल और सुभाषी ने बढ़त बरकरार रखी

पटना  । लाला लाजपतराय स्मृति एबीसीए गोल्डन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के आज आठवें चक्र की समाप्ति के बाद विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा 7.5 समान अंकों के साथ संयुक्तरूप से अपनी अग्रता कायम किये हुए हैं। सातवें चक्र के मुकाबले में विपल ने स्वप्निल राज और सुधीर ने आष्मान गुप्ता को हराया। आठवें चक्र में विपल सुभाषी ने गुईको पियानो के खेल में 35 चालों में बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सुधीर सिन्हा ने भी अपने प्रतिद्वंदी पीयूष कुमार को पराजित कर अपनी अग्रता कायम रखी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.