राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पर कार्य करेगी इनरव्हील क्लब

( 9831 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 19 05:06

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पर कार्य करेगी इनरव्हील क्लब

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर वर्ष 2019-20 के दौरान नवीन कार्यकारिणी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के साथ-साथ महिला एवं बालिका सुरक्षा पर प्रमुखता से कार्य करेगी।
अध्यक्ष निर्वाचित रेखा भाणावत ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक स्पेक्ट्रम रिसेर्ट में आयोजित की गई। इसके अलावा नये सत्र में अनेक स्कूलों में बच्चों के लिये शुद्ध पेयजल हेतु वाटरकूलर से लेकर विभिन्न प्रकार की जरूरतमंद सामग्री प्रदान की जायेगी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की सहायता से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनाथ बच्चों को गोद ले कर उनका सर्वांगिण विकास किया जायेगा। नवीन कार्यकारिणी की सचिव सुन्दरी छतवानी ने बताया कि सदस्याएं उदयपुर ही नहीं विदेश में भी सेवा कार्य करने का प्रयास करेगी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.