3.93% का इजाफा दर्ज हुआ निर्यात में

( 3457 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 19 07:06

3.93% का इजाफा  दर्ज हुआ निर्यात में

देश का निर्यात मई महीने में 3.93 फीसद बढ़कर 30 अरब डालर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार रसायन, फार्मास्युटिकल्स और इंजीनियरिंग क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है।आंकड़ों के अनुसार मई में आयात भी 4.31 फीसद बढ़कर 45.35 अरब डालर रहा। इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 15.36 अरब डालर पर पहुंच गया। मई, 2018 में निर्यात और आयात का अंतर 14.62 अरब डालर रहा था। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 8.23 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 12.44 अरब डालर रहा जबकि गैर तेल आयात 2.9 फीसद बढ़कर 32.91 अरब डालर पर पहुंच गया। मई में सोने का आयात 37.43 फीसद बढ़कर 4.78 अरब डालर पर पहुंच गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.